बरेली: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सात माह पहले शादी करके ससुराल पहुंची युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले श्याम लाल की बड़ी बेटी काजल की शादी 5 मई को भमौरा …

बरेली, अमृत विचार। सात माह पहले शादी करके ससुराल पहुंची युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले श्याम लाल की बड़ी बेटी काजल की शादी 5 मई को भमौरा के नौगवां ठाकुरान निवासी शेर सिंह से हुई थी। काजल के मामा सुशील कुमार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते किसी तरह ससुरालियों के मुताबिक काजल की शादी की गई थी। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग लगातार युवती से बतौर दहेज मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।

आरोप है कि इसका विरोध करने पर काजल को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। काजल ने कई बार परिजनों को इस बारे में बताया था लेकिन हर बार मामला समझा-बुझाकर शांत करा दिया जाता। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 11 बजे परिजनों के पास ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन किया और काजल की मौत होने की सूचना दी।

आनन-फानन में परिजन रात में ही बेटी के ससुराल पहुंचे। संदिग्ध हालात में बेटी की मौत होने पर परिजनों ने तुरंत भमौरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने के चलते हत्या का आरोप लगाया है, साथ ही पुलिस को तहरीर भी दी है।

संबंधित समाचार