बरेली: पद्मश्री वापस लो, शहीदों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्या के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोघित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष भुवनेश ने कहा कि कंगना रनौत ने स्वतंत्रता को लेकर जो बयान दिया था, उसने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों का अपमान किया है। जिसमें हिंदुस्तान …

बरेली, अमृत विचार। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्या के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोघित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष भुवनेश ने कहा कि कंगना रनौत ने स्वतंत्रता को लेकर जो बयान दिया था, उसने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों का अपमान किया है। जिसमें हिंदुस्तान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

ज्ञापन में कहा कि अभिनेत्री का बयान देश को वास्तविक आजादी 2014 के बाद मिली और 1947 की आजादी अंग्रेजों द्वारा भीख में दी गई, बेहद शर्मनाक है। यह सीधे तौर पर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि बयान उस समय दिया है जब देश भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

राष्ट्रपति से मांग की गई कि कंगना रनौत से पद्मश्री का सम्मान वापस लेने के साथ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी लोहिया वाहिनी की टीम सड़कों पर आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन को होगी।

फहीम हैदर, एजाज अहमद, सय्यद फरहान अली, आकाश यादव, बृजेश आजाद, अंकित आर्य, इस्राफील रश्मि, जहीर, जावेद, मलिक गद्दी, इमरान अंसारी, इसराफिल राशमी, विनोद दिवाकर, प्रवीण, रामवीर आदि मौजदू रहे।

संबंधित समाचार