आज का राशिफल | 19 नवंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज उच्च अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। परिजनों की चिंता रहेगी। अनावश्यक मुद्दों पर अपना समय बर्बाद न करें। माइग्रेन के रोगियों को आज यात्रा करने से बचना चाहिए। बड़ा काम करने की इच्छा होगी। वृष राशि आज आप जो काम नहीं करना चाहते हैं वो ही आपको …

मेष राशि

आज उच्च अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। परिजनों की चिंता रहेगी। अनावश्यक मुद्दों पर अपना समय बर्बाद न करें। माइग्रेन के रोगियों को आज यात्रा करने से बचना चाहिए। बड़ा काम करने की इच्छा होगी।

वृष राशि

आज आप जो काम नहीं करना चाहते हैं वो ही आपको करना पड़ेगा। गुस्से और जल्दबाज़ी वाले स्वभाव से आपको बचना चाहिए। व्यापार में उधारी न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। आलस्य के कारण आपके काम में रुकावटें आ सकती है।

मिथुन राशि

आज दोपहर तक सारे महत्वपूर्ण कार्य कर लें। प्रभावशाली लोगों से दोस्ताना संबंध बनेंगे। व्यापार की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों का भरपूर आनन्द लेंगे। आपको घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा। मांसपेशियों में थकान महसूस होगी।

कर्क राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह को आप काफी महत्व देंगे। आप अपने मित्रों के बीच खासे लोकप्रिय रहेंगे। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे इससे आपको बहुत लाभ होगा।

सिंह राशि

आज अपने स्वभाव को लेकर आत्मचिन्तन अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। सभी काम मन लगाकर करें। नए व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। धीरे-धीरे आप कारोबार में बड़ा लाभ कमा लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

कन्या राशि

आज भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। भूमि और सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील होने की संभावना है। सुबह सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहेंगे।

तुला राशि

आज मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहेगे। मेहनत के कारण शाम को थकान और बदन दर्द का अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।

वृश्चिक राशि

आज आप दूसरों की भावनाओं का काफी ध्यान रखते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको ज़िम्मेदारी वाला काम सौंपा जा सकता है। पर्यटन की योजना बना सकते हैं। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। प्रेमी जन के साथ डेट पर जाने का विचार बनायेंगे।

धनु राशि

कारोबार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर काफी ध्यान देंगे। शत्रुओं की योजना विफल होगी। अति उत्साह में बजट का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

मकर राशि

आज कार्यों में नवीनता आने से उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी पर नाराज हो सकते हैं। नये काम को लेकर जल्दबाजी न करें। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। शाम को किसी पार्टी या आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि

आज सोचे हुए काम पूरे होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। यदि आपको कोई सलाह देता है तो आपको उस पर प्रतिक्रिया देने से पहले विचार करना चाहिए।

मीन राशि

आज फालतू बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आप स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द लेंगे। बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। इससे आप अपने हितों के चुनाव में गलतियां कर सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा।