सीतापुर: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक जख्मी
सीतापुर। जिले के नेशनल हाईवे पर कमलापुर इलाके में गुरुवार देर शाम बाइक से जा रहे दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल दोनों युवकों को सीएचसी …
सीतापुर। जिले के नेशनल हाईवे पर कमलापुर इलाके में गुरुवार देर शाम बाइक से जा रहे दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल दोनों युवकों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवकों को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कमलापुर इलाके के पीरनगर गांव निवासी इक्कीस वर्षीय लालू पुत्र चंदन व इसी क्षेत्र के रेवरी गांव निवासी बाइस वर्षीय विजय पुत्र रामचरन आपस में दोस्त थे। दोनों दिल्ली में एक साथ काम करते थे। इन दिनों दोनों युवक अपने घर आए हुए थे। गुरुवार को लालू अपने दोस्त विजय के घर उससे मिलने गया था। वहीं, शाम को दोनों युवक बाइक पर सवार होकर लालू के घर आ रहे थे। जब यह लोग कमलापुर इलाके में नेशनल लाइवे पर देवीपुर गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।
पढ़ें: हरदोई: मौसम में हुआ बदलाव, विशेषज्ञों ने जताई बारिश की आशंका
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। साथ ही लोगों ने दोनों घायल युवकों को फौरन सिधौली सीएचसी पहुंचाया। इस बीच दोनों युवकों के घर वालों को भी सूचना दी गई। सिधौली सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी लालू को मृत घोषत कर दिया। साथ ही विजय को नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
