हल्द्वानी: विवाह के लिए 20, 30 नवंबर और 10 दिसंबर को विशेष मूहुर्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है। 19 नवंबर से लेकर अगले महीने 13 दिसंबर तक कुल 12 दिन शुभ मुहूर्त हैं, ऐसे में शहर में ही हजारों शादियों की बुकिंग हो चुकी हैं। आचार्य नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि बीते 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी थी। जिसके …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है। 19 नवंबर से लेकर अगले महीने 13 दिसंबर तक कुल 12 दिन शुभ मुहूर्त हैं, ऐसे में शहर में ही हजारों शादियों की बुकिंग हो चुकी हैं। आचार्य नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि बीते 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी थी। जिसके बाद से स्वाभाविक रूप से शुभ विवाह का लग्न शुरू हो गया है।
इसके बाद 19 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच कुल 12 दिन शादियों का शुभ मुहूर्त है। यह वो दिन है जब से शुभ मुहूर्त की शुरूआत हो जाती है। नवंबर महीने में ही शादी के कुल 7 शुभ मुहूर्त हैं, जबकि दिसंबर महीने में कुल 6 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20, 30 नवंबर व 10 दिसंबर को विशेष मूहुर्त बन रहा है।
अधिकतर समारोह स्थल बुक
हल्द्वानी में शादियों के सीजन को लेकर बुकिंग की गति तेज हो गई है। ऐसे में ज्यादातर शादी समारोह स्थल अभी से बुक हो गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान शादियां टल गई थीं, ऐसे में नवंबर और दिसंबर में उनकी बुकिंग अभी से हो चुकी हैं। नवंबर-दिसंबर के लिए शादियों में 200 लोगों के आने की अनुमति मिली है। होटल व्यवसाय को भी इस बार मुनाफा की उम्मीद है।
शहर के लगभग सभी पार्लर बुक
शादियों का सीजन शुरू होते ही शहर के अधिकतम पार्लर बुक हो चुके हैं। कोरोनाकाल में काम प्रभावित होने से निराश ब्यूटी पार्लर व्यवासायियों के चेहरे खिले हुए हैं। उनका कहना है कि इस बार कोरोना की रफ्तार कम होने से शादियों हो रही है, जिस कारण उनका काम भी अच्छा हो रहा है।
नवंबर में शुभ मुहूर्त
20 नवंबर 2021 ( शनिवार)
21 नवंबर 2021 ( रविवार)
28 नवंबर 2021 ( रविवार)
29 नवंबर 2021 ( सोमवार)
30 नवंबर 2021 ( मंगलवार)
दिसंबर में विवाह मुहूर्त
1 दिसंबर 2021 ( बुधवार)
2 दिसंबर 2021 ( बृहस्पतिवार)
6 दिसंबर 2021 ( सोमवार)
7 दिसंबर 2021 ( मंगलवार)
11 दिसंबर 2021 ( शनिवार)
13 दिसंबर 2021 ( सोमवार)
