रायबरेली: रामलीला देखकर निकले युवक पर अज्ञात हमलावरों ने किया फायर, जांच शुरू
रायबरेली। जिले के डकौली गांव में बीती रात रामलीला देखकर लौट रहे युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने फायर कर दी। गोली युवक की जैकेट को चीरती हुई निकल गई। वहीं, शोर सुनकर हमलावरों का ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की …
रायबरेली। जिले के डकौली गांव में बीती रात रामलीला देखकर लौट रहे युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने फायर कर दी। गोली युवक की जैकेट को चीरती हुई निकल गई। वहीं, शोर सुनकर हमलावरों का ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जानकारी लेकर जांच पड़ताल की। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है।
बता दें कि डकौली गांव में पिछले तीन दिनों से रामलीला चल रही है। बीती रात भी रामलीला चल रही थी। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गए। जिसमें दो युवक बाइक पर बैठे रहे। लेकिन एक नकाबपोश युवक भीड़ में आ गया। रात 11 बजे के लगभग जैसे ही डकौली गांव निवासी हरेंद्र उर्फ लाला रामलीला देखकर भीड़ से उठकर बाहर की तरफ आया।
पढ़ें: हरदोई में ‘कौमा एकता सप्ताह’ को लेकर की गई बैठक
अज्ञात हमलावर भी उसके पीछे पहुंच गया और उसपर गोली चला दी। इसी बीच हरेंद्र के घूम जाने से गोली उसकी जैकेट को चीरते हुए निकल गई। रात में ही एसआई गोपालमणि मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि एक गोली मौके पर पड़ी मिली है।
शुक्रवार को केातवाली पहुंचने पर क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक समेत फारेंसिक टीम से आए कांस्टेबल उमेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, तृप्ति कुशवाहा ने भी घटना की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: समाजसेवी ने डिप्टी स्पीकर से की हरदोई को मंडल का दर्जा दिलाने की मांग
