रामपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर कोसी के घाटों पर उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर तहसील क्षेत्र स्थित कोसी नदी के घाटों पर तड़के स्नान करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह घाटों पर मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने पूजा अर्चना कर मेले में खरीदारी की और लगे झूलों का आनंद लिया। इस दौरान जगह-जगह खिचड़ी भोज का भी …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर तहसील क्षेत्र स्थित कोसी नदी के घाटों पर तड़के स्नान करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह घाटों पर मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने पूजा अर्चना कर मेले में खरीदारी की और लगे झूलों का आनंद लिया। इस दौरान जगह-जगह खिचड़ी भोज का भी आयोजन हुआ।

शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तहसील स्थित कोसी नदी के धनोरी, बंदरपुरा आदि घाटों पर सुबह होते ही श्रद्धालुओं की स्नान करने को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पूजा-अर्चना की। बच्चों के मुंडन कराए ओर खिचड़ी भोज का वितरण किया। घाटों पर लगे मेलों में महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने मेले में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मेले में लगे झूलों का आनंद लिया। दिन भर श्रद्धालुओं का डुबकी लगाने का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मेलों के घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा।

संबंधित समाचार