हल्द्वानी: पति व सास पर उत्पीड़न का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने पति व सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवदुर्गा कालोनी बिठौरिया नंबर एक निवासी प्रियंका बिष्ट रावत के अनुसार 25 अक्टूबर 2020 को उसका विवाह लोहरियासाल मल्ला गली नंबर नौ ऊंचापुल निवासी हितेश रावत से हुआ था। शादी के बाद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने पति व सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवदुर्गा कालोनी बिठौरिया नंबर एक निवासी प्रियंका बिष्ट रावत के अनुसार 25 अक्टूबर 2020 को उसका विवाह लोहरियासाल मल्ला गली नंबर नौ ऊंचापुल निवासी हितेश रावत से हुआ था।

शादी के बाद से ही पति हितेश व सास बीना रावत मेरे निजी कार्यों में रोक-टोक करने लगे। इसका कारण मनमुताबिक दहेज न मिलना था। आरोप है कि पति व्यावसायिक प्लाट खरीदने के लिए 15 लाख रुपए की मांग करने लगा। जबकि शादी के समय पिता ने तीन लाख रुपए नकद दिए थे। पति रुपये के बाद क्रेटा कार की मांग करने लगा।

मांग पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति ने उसके गहरी नींद में होने पर मोबाइल चैक करने लगा। कहने लगा कि उसके सारे आडियो व वीडियो उसके पास हैं। मामला महिला सेल पहुंचा लेकिन कोई हल नहीं निकला। थानाध्यक्ष कवींद्र शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति और सास बीना रावत के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार