बरेली: पत्नी से अश्लीलता और धर्मांतरण के दबाव का विरोध करने पहुंचे व्यापारी से मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक व्यापारी ने ब्यूटी पार्लर संचालक पर पत्नी से फोन पर अश्लील बातें करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने की शिकायत किला पुलिस से की है। आरोप है कि विरोध करने पर उसने व्यापारी की पिटाई भी की। एक संगठन के लोग भी किला थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इज्जतनगर थाना …

बरेली, अमृत विचार। एक व्यापारी ने ब्यूटी पार्लर संचालक पर पत्नी से फोन पर अश्लील बातें करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने की शिकायत किला पुलिस से की है। आरोप है कि विरोध करने पर उसने व्यापारी की पिटाई भी की। एक संगठन के लोग भी किला थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्याापारी ने बताया कि किला क्षेत्र में एक मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति ब्यूटी पार्लर का संचालन करता है। आरोप है कि पार्लर संचालक उसकी पत्नी को आये दिन फोन करके अश्लील बातें और अभद्रता करता है। इसके अलावा कहीं आते-जाते समय पत्नी को अकेला देख छेड़छाड़ भी करता है।

बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी के पास फोन किया और ब्यूटी पार्लर बुलाया। इसका विरोध करने पर पार्लर संचालक ने व्यापारी अन्य परिजनों को जान से मारने की धमकी दे दी। धमकी से डरी सहमी महिला ने तुरंत व्यापारी को पूरी बात बताई। मामले की जानकारी होते ही व्यापारी आरोपी को समझाने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंचे और वहां आरोपी से फोन करके परेशान करने को मना किया।

इतनी बात सुनते ही गुस्साए आरोपी और उसके साथियों ने अचानक व्यापारी पर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई लगा दी। मारपीट के चलते व्यापारी के सिर व कान में गंभीर चोट भी आई है। इसके अलावा मारपीट के दौरान व्यापारी का मोबाइल और रुपये भी छीनते हुए उसकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। किसी तरह व्यापारी ने आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाई और किला थाने पहुंच गए। हड़बड़ाहट में थाने पहुंचे व्यापारी ने मामले की शिकायत किला पुलिस से करते हुए ब्यूटी पर्लर संचालक पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

मामला पुलिस के संज्ञान में आया ही था कि धर्मांतरण की बात किसी तरह संगठनों तक भी पहुंच गई। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन किला थाने पहुंचे, जहां कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद व्यापारी की ओर से ब्यूटी पार्लर संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।

मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर दे दी गई है,इसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी – अरुण कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर, किला

संबंधित समाचार