बरेली: परास्नातक में विलंब शुल्क से पंजीकरण की अंतिम तिथि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परास्नातक में विलंब शुल्क के साथ प्रवेश पंजीकरण का शनिवार को अंतिम दिन है। विश्वविद्यालय ने 10 नवंबर को महाविद्यालयों की मांग पर पंजीकरण की तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी थी। परास्नातक में अब तक 34300 से अधिक प्रवेश पंजीकरण हो चुके हैं। अंतिम दिन में प्रवेश …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परास्नातक में विलंब शुल्क के साथ प्रवेश पंजीकरण का शनिवार को अंतिम दिन है। विश्वविद्यालय ने 10 नवंबर को महाविद्यालयों की मांग पर पंजीकरण की तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी थी। परास्नातक में अब तक 34300 से अधिक प्रवेश पंजीकरण हो चुके हैं। अंतिम दिन में प्रवेश पंजीकरण की संख्या में 35 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि अब तक करीब 30 हजार छात्रों का ही प्रवेश पंजीकरण शुल्क जमा किया गया है। इससे साफ है कि अभी भी पांच हजार छात्रों का शुल्क जमा होना बाकी रह गया था।

विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी व एमकॉम में प्रवेश को 21 सितंबर को निर्देश जारी किए थे। इसके तहत 15 अक्टूबर तक निर्धारित 100 रुपये, उसके बाद 23 अक्टूबर तक 400 रुपये और 30 अक्टूबर तक 600 रुपये विलंब शुल्क से प्रवेश पंजीकरण निर्धारित किया था। हालांकि विश्वविद्यालय ने बाद में 27 अक्टूबर तक 100 रुपये ही शुल्क से पंजीकरण की तिथि की थी। इसके बाद भी काफी संख्या में प्रवेश पंजीकरण रह गए थे।

इसकी वजह से 10 नवंबर को विश्वविद्यालय ने 16 नवंबर तक 400 रुपये और 20 नवंबर तक 600 रुपये विलंब शुल्क से पंजीकरण निर्धारित किया था। इसमें महाविद्यालयों में प्रवेश के साथ विश्वविद्यालय परिसर में भी प्रवेश शामिल हैं। इसके तहत अब महाविद्यालयों में 34 हजार से अधिक प्रवेश हुए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में कला संकाय में 1166 और विज्ञान संकाय में 1291 प्रवेश पंजीकरण हुए हैं।

बीटेक की खाली सीटों पर प्रवेश
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीटेक की खाली सीटों पर 22 नवंबर को सुबह 9 बजे से ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट भवन में प्रवेश होंगे। बीटेक प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर और बीटेक द्वितीय वर्ष तृतीय सेमेस्टर (लेटरल एंट्री) के तहत प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए यूपीसीईटी-2021 में शामिल होना जरूरी है।

एलएलबी में बचीं सिर्फ 13 सीटें
बरेली कॉलेज में एलएलबी की पांचवी मेरिट के तहत शुक्रवार को प्रवेश हुए। शुक्रवार को 13 छात्रों ने प्रवेश लिया। अब तक 329 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अब सिर्फ 13 सीटें बची हैं। पांचवी मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को शनिवार को प्रवेश लेने होंगे। इसके बाद भी यदि सीटें बचती हैं तो अगली मेरिट जारी कर 21 नवंबर को प्रवेश लिए जाएंगे। महाविद्यालयों को 22 नवंबर तक प्रवेशित छात्रों का डाटा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

संबंधित समाचार