खटीमा: कोरोनाकाल में उत्कृष्ट सेवा देने वाली पांच आशा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू एंव सीसीयू का रेबन काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दो एंबुलेंस जिनमें पहली एंबुलेंस कोबग्घचौवन व दूसरी एम्बुलेंस को दियाचाँदपुर के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाँच आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों …

खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू एंव सीसीयू का रेबन काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दो एंबुलेंस जिनमें पहली एंबुलेंस कोबग्घचौवन व दूसरी एम्बुलेंस को दियाचाँदपुर के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाँच आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों मीनू जोशी, पुष्पा मेहता, रश्मि जोशी, हेमंती तथा विद्यावती को प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर बहरी संजीदगी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के साथ ही अब शीघ्र ही कुमाऊं वासियों को भी कुमाऊ में ही एम्स का लाभ जनता को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा निरंतर कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा की ऑक्सिजन प्लांट के बनने से ऑक्सिजन की कोई कमी नही रहेगी तथा आईसीयू व सीसीयू के बनने से मरीजों का और भी बेहतर ढंग से इलाज हो सकेगा।

संबंधित समाचार