हल्द्वानी: रानीबाग पुल निर्माण से बड़े वाहनों का रूट बदला, नियमों के अनुसार हो सकेगा आवागमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीमताल पुल में काम चलने की वजह से भारी वाहनों का रूट बदला गया है। बदले रूट का पालन 27 नवंबर तक करना होगा। अनुमान है कि तब तक पुल में निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा। भीमताल पुल निर्माणाधीन होने के दौरान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीमताल पुल में काम चलने की वजह से भारी वाहनों का रूट बदला गया है। बदले रूट का पालन 27 नवंबर तक करना होगा। अनुमान है कि तब तक पुल में निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा।

भीमताल पुल निर्माणाधीन होने के दौरान बड़े भार वाहक वाहनों को 27 नवंबर तक काठगोदाम क्षेर्त्रान्तर्गत प्रवेश, रूट एवं डायवर्जन प्लान बनाया गया है। बरेली रोड से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भार वाहक वाहन तीनपानी गौला बाईपास तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड में रोड के बांयी ओर पार्क करेंगे व सायं पांच बजे के उपरान्त ही अपने गन्तव्य को जाएंगे। रामपुर रोड की ओर से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भार वाहक वाहन टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट होकर मंडी बाईपास मार्ग में मार्ग के बायीं ओर पार्क होंगे व सायं पांच बजे के उपरांत ही अपने गन्तव्य को जाएंगे।

कालाढूंगी रोड से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भार वाहक वाहन कमलुवागांजा बाईपास मार्ग से हनुमान मन्दिर तिराहे से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से छड़ायल से पंचायतघर से शीतल होटल तिराहे/गन्ना सेन्टर से बरेली रोड को जाएंगे। तीनपानी गौला बाईपास तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड में रोड के बांयी ओर/टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट होकर मंडी बाईपास मार्ग में मार्ग के बांयी ओर पार्क करेंगे व सायं पांच बजे के बाद ही अपने गन्तव्य को जाएंगे।

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले भार वाहक वाहन नारीमन तिराहे से गौला बाईपास रोड/कॉलटैक्स तिराहे से लालडांठ बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भीमताल पुल में काम चलने की वजह से यातायात व्यवस्था को संभालना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।

संबंधित समाचार