हल्द्वानी: रसोई का बजट बिगड़ा, फुटकर में टमाटर 80 रुपए किलो पहुंचा
हल्द्वानी, अमृत विचार। टमाटर के दाम कम होने के नाम ही नहीं ले रहे हैं। फुटकर में टमाटर 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। जबकि दो दिन पहले तक इसके दाम 60 रुपए किलो थे। टमाटर के लगातार बढ़ रहे भाव से आम जन काफी परेशान हैं। जबकि सर्दियों के मौसम में आमतौर पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। टमाटर के दाम कम होने के नाम ही नहीं ले रहे हैं। फुटकर में टमाटर 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। जबकि दो दिन पहले तक इसके दाम 60 रुपए किलो थे। टमाटर के लगातार बढ़ रहे भाव से आम जन काफी परेशान हैं। जबकि सर्दियों के मौसम में आमतौर पर टमाटर का दाम काफी सस्ता होता है। ऐसे में रसोई का बजट बिगड़ गया है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर बारिश की वजह से टमाटर की फसल खराब होने की वजह से भी टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हल्द्वानी मंडी में टमाटर थोक में 55 रुपए किलो बिक रहा है। इसके अलावा प्याज और आलू के दाम स्थित बने हुए हैं। प्याज 40 रुपए और आलू 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।
