सीएम योगी की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे सिपाही ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ मिला शव
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे सिपाही शेष कुमार सिंह ने महानगर के बादशाहनगर स्थित आवास में खुद को गोली मार ली। कमरे में खून से लथपथ हालत में शव देख परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे सिपाही शेष कुमार सिंह ने महानगर के बादशाहनगर स्थित आवास में खुद को गोली मार ली। कमरे में खून से लथपथ हालत में शव देख परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सिपाही की आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतक सिपाही मूल रूप से गोंडा करनैलगंज निवासी शेष कुमार सिंह चार साल से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थें।
पुलिस ने बताया कि शेष कुमार सुबह करीब सात बजे सीएम सुरक्षा ड्यूटी से लौटे थे। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे विपिन कुमार से कहा कि कुछ तबियत ठीक नहीं लग रही है। कमरे में आराम करने जा रहा हूं। तभी कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर भतीजा भागकर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और पुलिस को सूचना दी गई। वहीं ADCP प्राची सिंह इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया और कहा इस पूरे मामले की जानकारी लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ही दे सकते हैं।
पीएम और गृहमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुई घटना से पुलिस के उड़े होश
डीजीपी कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मौजूदगी में सीएम सुरक्षा में तैनात सिपाही की आत्महत्या की सूचना से अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी भी मातहतों से पल-पल की जानकारी लेते रहें। सिपाही के परिवारीजन को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः गोकना घाट पर फैली गंदगी, मैला दिखा गंगा मैया का आंचल, जानें वजह
