हल्द्वानी: शहर को जगमग कर पाना होगा चुनौती, नगर निगम लगाएगा 25 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिसंबर तक शहर को जगमग कर पाना नगर निगम के लिए आसान नहीं होगा। अभी भी नगर की कई कालोनियों में अंधेरा कायम है। निगम को 25 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य है। जिसे फिलहाल पूरा नहीं किया जा सका है। शहर के खंभों में नगर निगम की पहले सीएफल लगी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिसंबर तक शहर को जगमग कर पाना नगर निगम के लिए आसान नहीं होगा। अभी भी नगर की कई कालोनियों में अंधेरा कायम है। निगम को 25 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य है। जिसे फिलहाल पूरा नहीं किया जा सका है।
शहर के खंभों में नगर निगम की पहले सीएफल लगी हुईं थी।
कम रोशनी के कारण इनके स्थान पर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई गई। बिजली का भार कम और प्रकाश में बेहतर होने के कारण शहर की कालोनियों और प्रमुख मार्गों में लगे विद्युत पोलों पर एलईडी लगानी शुरू की गईं। आचार संहिता से पहले निगम को ये लाइटें शहर में लगानी हैं। लेकिन अभी भी 20 से 30 फीसदी लाइटें नहीं लग सकी हैं। खासतौर पर नए वार्डों की कई कालोनियों में अभी भी अंधेरा है। पथ प्रकाश जेई केवी उपाध्याय ने बताया कि लाइटों को लगाने का काम चल रहा है। कोशिश है कि इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाए।
लाइटों के खराब होने की बढ़ रही शिकायतें
मुखानी, दमुवाढूंगा, इंदिरा नगर और बनभूलपुरा क्षेत्र में एलईडी लाइटों के खराब होने की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। इंदिरा नगर के वसीम ने बताया कि लाइटों को लगाए अभी ज्यादा दिन नहीं बीतें है और वह खराब हो गई। बावजूद इसके इसे बदला नहीं गया है। मुखानी के पवन नयाल ने बताया कि लाइट खराब होने की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया है। जेई ने बताया कि शिकायत मिलने पर फौरन कार्रवाई की जा रही है।
