अयोध्या: कांग्रेस ने मनाया विजय दिवस, निकाली यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में शनिवार को कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा को कांग्रेस ने विजय दिवस के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से सिविल लाइन गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकालकर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव व …

अयोध्या। जिले में शनिवार को कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा को कांग्रेस ने विजय दिवस के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से सिविल लाइन गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकालकर खुशी का इजहार किया।

कांग्रेस प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कहा यह सच्चाई की जीत है और अहंकारी मोदी सरकार की हार है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शहीद हुए सभी किसान भाइयों को हम समस्त कांग्रेसजन अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा इस अहंकारी सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। बल्कि किसान भाइयों और कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन से घबराकर व आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनावी फायदा लेने के लिए यह घोषणा की है।

पढ़ें: ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे के साथ-साथ समाज में फैली बुराइयां दूर होती हैं: जगदत्त कोरी

जिस प्रधानमंत्री ने 600 से अधिक किसानों की शहादत पर शोक तक प्रकट नहीं किया। वह अब मगरमच्छ के आंसू बहा रहा है। कहा कि देश के किसान इनके झांसे में आने वाले नहीं और समय आने पर इनको इन्हीं की भाषा में जवाब देगा। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया किसान विजय दिवस पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, युवा नेता शरद शुक्ला, अब्दुल हकीम, राजेश तिवारी, रामनरेश मौर्य, अजीत वर्मा,भीम शुक्ला, विनोद यादव, अमरजीत रावत, श्रीनिवास शास्त्री, शत्रोहन कोरी, राजेश पांडे, शालिनी पांडे व वीरेंद्र सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार