11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म ‘एनिमल’ में अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा की भी अहम भूमिकायें है। फिल्म ‘एनिमल’ के रिलीज डेट की घोषणा …
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म ‘एनिमल’ में अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा की भी अहम भूमिकायें है।
फिल्म ‘एनिमल’ के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गयी है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म ‘एनिमल’ का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स और मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियो की ओर से किया जा रहा है।
वेडिंग अनाउंसमेंट करने वाले हैं कटरीना और विक्की, जल्द मिलेगा निमंत्रण..
बॉलीवुड में इस वक्त कटरीना और विक्की कौशल के शादी चर्चे काफी जोरों-शोर से हो रहे हैं। दोनों दिसंबर महीने में जोधपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। वहीं, कटरीना और विक्की कौशल के फैंस उनकी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि कपल जल्द ही अपने इस सीक्रेट वेडिंग अफेयर को दुनिया के सामने रखने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
इसके अलावा यह भी उम्मीद जताई जा रही कि कटरीना और विक्की जल्द ही अपनी शादी की फॉर्मल अनांउसमेंट करने वाले हैं। बता दें कि कटरीना और विक्की जोधपुर स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में अपने बेस्ट डे को मनाने वाले हैं। यहीं उनकी शादी होगी और कटरीना की विदाई भी यहीं से होगी। इसके अलावा वेडिंग फंक्शन के लिए जानकारी अनुसार, गाड़ियों की भी बुकिंग हो चुकी है।
