रायबरेलीः मुख्य महाप्रबंधक ने ऊंचाहार रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक ने ऊंचाहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के विषय में जानकारियां ली। जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश देकर रायबरेली की ओर रवाना हो गए। शनिवार की शाम उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल विशेष रेलगाड़ी से अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जिसके बाद व्यवस्थाओं …

रायबरेली। उत्तर रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक ने ऊंचाहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के विषय में जानकारियां ली। जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश देकर रायबरेली की ओर रवाना हो गए। शनिवार की शाम उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल विशेष रेलगाड़ी से अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जिसके बाद व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारियां ली। स्वच्छता को लेकर स्वयं स्टेशन समेत शौचालयों का निरीक्षण किया। जिसके बाद माल गाड़ियों के आवागमन संबंधित जानकारी ली।

उपस्थित रजिस्टर देखकर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। स्टेशन अधीक्षक से स्वच्छता पेयजल प्रतीक्षालय आदि की सफाई के विषय में जानकारी ली। जिसके बाद पत्रकारों से वार्ता में बताया कि एनटीपीसी विद्युत परियोजना के लिए रेल मार्ग से कोयले की आपूर्ति कराई जाती है। जिसके विषय में स्टेशन अधीक्षक से जानकारी दी गई है। वही ऊंचाहार से अमेठी तक रेल लाइन बनाने को लेकर जब उनसे बात की गई तब उन्होंने बताया ऐसा कोई प्रस्ताव हमारे पास नहीं है। जब इस पर कोई प्रस्ताव दिया जाएगा तब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सुबह से की गई थी व्यवस्था

महाप्रबंधक के आने की सूचना पर सुबह से ही साफ सफाई का कार्यक्रम चलता रहा। स्टेशन पर लगा हुआ टीन सेट काफी समय से टूटा हुआ था जिसे तत्काल दुरुस्त कराया गया। तथा यात्रियों के पेयजल के लिए लगाई गई पानी की टोटिंया बी काफी समय से टूटी हुई थी, जिसे दुरुस्त कराई गई। कुछ हो या ना हो लेकिन महाप्रबंधक के आने से रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं काफी हद तक दुरुस्त हो गई है।

इस मौके पर मंडल संचालक प्रबंधक केके रोरा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ल, समेत सैकड़ों की संख्या में मंडल के कर्मचारी मौजूद रहे। वही स्टेशन के अधीक्षक विनोद त्रिपाठी, जीआरपी प्रभारी पप्पू यादव, आरपीएफ थाना प्रभारी ए एन पाठक, स्टेशन मास्टर कैलाश नाथ समेत समस्त अमला मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: सांसद की अध्यक्षता में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी गई चाबी

संबंधित समाचार