लालकुआं: उपेक्षा से नाराज शहीद की मां ने विधायक और अफसरों को सुनाई खरीखोटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। सैनिक सम्मान यात्रा के लिए मिट्टी लेने पहुंचे जनप्रतिनिधियों व सैन्य अधिकारियों को शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। शहीद की मां, पत्नी और भाई ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शहादत के वक्त की गईं घोषणाएं पूरी न करने की बात कही। लालकुआं …

लालकुआं, अमृत विचार। सैनिक सम्मान यात्रा के लिए मिट्टी लेने पहुंचे जनप्रतिनिधियों व सैन्य अधिकारियों को शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। शहीद की मां, पत्नी और भाई ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शहादत के वक्त की गईं घोषणाएं पूरी न करने की बात कही। लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने परिजनों को उनकी बात मुख्यमंत्री धामी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

सैन्य अधिकारियों के सामने विरोध जतातीं शहीद की बजुर्ग मां राधिका देवी।

विरोध के चलते मिट्टी लेने की औपचारिकता पूरी कर लालकुआं विधायक नवीन चंद्र दुम्का जब वापस चल दिए तो परिजन उखड़ गए। शहीद की मां राधिका देवी और भाई शंभूनाथ गोस्वामी ने कहा कि सरकार ने शहादत के वक्त किए वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। बाद में अधिकारियों ने शहीद की वीरांगना भावना गोस्वामी व उनकी बेटी भूमिका गोस्वामी को किसी तरह समझाबुझाकर शांत कराया और उनके हाथों से मिट्टी ली।

बता दें कि सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूरे राज्य में सैनिक सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। प्रथम चरण में शहीद सैनिकों के घरों से मिट्टी लेकर देहरादून में बनने वाले सैन्य धाम में ले जाने की योजना है।

संबंधित समाचार