बिजनौर : मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों का धरना
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। शनिवार को संघ के प्रांतीय आह्वान पर विद्युत विभाग के उपखंड कार्यालय पर निविदा और संविदा कर्मचारी एकत्र हुए और आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे …
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया।
शनिवार को संघ के प्रांतीय आह्वान पर विद्युत विभाग के उपखंड कार्यालय पर निविदा और संविदा कर्मचारी एकत्र हुए और आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये करने, कर्मचारियों को मस्टरोल व्यवस्था के तहत समायोजित कर समान कार्य वेतन दिए जाने, ड्यूटी के दौरान घायल हुए कर्मचारियों का पूर्ण उपचार कराने व उपचार की अवधि का वेतन दिये जाने, दुर्घटना हितलाभ के रूप में 10 लाख की धनराशि दिए जाने आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया।
संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि मांगे पूरी होने तक कार्य का बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा। धरने पर पुष्पेंद्र कुमार , मनोज कुमार , धर्मपाल सिंह , सोनू कुमार , रमेश सिंह,महिपाल सिंह सहित कई दर्जन संविदा करमचरी मौजूद रहे।
