बरेली: पद्मावत एक्सप्रेस में शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। जीआरपी ने ट्रेन में शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रेन संख्या 04208 पद्मावत एक्सप्रेस बरेली जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची तो जीआरपी ने ट्रेन के डी-3 कोच से दोनों युवकों को ट्रेन से उतारा। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने बताया कि इनके बैग की …
बरेली, अमृत विचार। जीआरपी ने ट्रेन में शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रेन संख्या 04208 पद्मावत एक्सप्रेस बरेली जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची तो जीआरपी ने ट्रेन के डी-3 कोच से दोनों युवकों को ट्रेन से उतारा।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने बताया कि इनके बैग की तलाशी ली तो उनके पास से हरियाणा मार्का की 8 बोतलें शराब बरामद हुईं।
जिसके बाद 29 वर्षीय रंजीत पुत्र शोभाराम और 28 वर्षीय अनिल पुत्र बाबूलाल निवासी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। दोनों आरोपी दिल्ली के करोलबाग के रहने वाले हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
