बरेली: कार्य बहिष्कार कर संविदा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान बिजली संविदा कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर की बिजली व्यव्स्था दुरस्त रखने में भी परेशानी हो रही है। …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान बिजली संविदा कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर की बिजली व्यव्स्था दुरस्त रखने में भी परेशानी हो रही है।

बिजली विभाग में ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त कर मस्टरोल व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की तैनाती कर कार्य कराने, समान कार्य का समान वेतन देने, वेतन 18000 रुपए निर्धारित करने, आउटसोर्स कर्मचारियों के दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, इपीएफ व ईएसआई में हुए घोटाले की जांच कराने सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

मध्यांचल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कठेरिया ने कहा कि जिस प्रकार से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश के अन्नदाताओं द्वारा आंदोलन किया गया और सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े, उसी प्रकार हम भी अब अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

जिला अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि संविदा कर्मचारी अपनी जान को हथेली पर रखकर बिजली चलाने का कार्य करता है, लेकिन प्रदेश सरकार एवं पावर कारपोरेशन हम संविदा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक मुख्य अभियंता हमारी 10 सूत्रीय मांगपत्र के माध्यम से स्थानीय समस्याओं का भी समाधान नहीं करा देते हैं, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर रूम सिंह गुर्जर, राजीव पाल, रामचंद्र विशाल, कौशल प्रकाश प्रजापति, रूपचंद, शाहिद अली, बंटी सीपी सिंह आदि सैकड़ों विद्युत संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार