बरेली: मंदिर और श्मशान की भूमि पर दबंगों का कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। करगैना क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर की भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा करने का मामला शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचा। 75 वर्षीय हरिओम अग्रवाल ने शिकायती पत्र के साथ बैनामे की कॉपी सौंपते हुए अधिकारियों से कहा कि कुछ दबंगों ने भूमि पर कब्जा कर लिया है। पत्र के जरिए बताया …

बरेली, अमृत विचार। करगैना क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर की भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा करने का मामला शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचा। 75 वर्षीय हरिओम अग्रवाल ने शिकायती पत्र के साथ बैनामे की कॉपी सौंपते हुए अधिकारियों से कहा कि कुछ दबंगों ने भूमि पर कब्जा कर लिया है। पत्र के जरिए बताया कि 23 साल पहले (1998) में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनकी दिल्ली के इस्कॉन मंदिर की ओपनिंग सेरेमनी में मुलाकात हुई थी।

तब उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी से कहा था कि बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी। जब सरकार बनी है तो दबंग भाजपा सरकार में ही मंदिर की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। पुजारी ने कब्जा करने वालों के नाम भी पत्र में उजागर किए हैं। अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पांडेय ने प्रकरण में जांच बैठाते हुए जल्द रिपोर्ट तलब की है। इधर तहसील दिवस में 25 शिकायतें पहुंचीं। 8 का मौके पर निस्तारण किया गया।

श्मशान भूमि की एक बीघा जमीन पर कब्जा
समसपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण शनिवार को तहसील पहुंचे और तहसील दिवस प्रभारी अपर जिलाधिकारी नगर से मिलकर शिकायत की। शिकायतकर्ता नन्हेलाल, छोटेलाल, धर्मपाल, नत्थू लाल, छोटे लाल सागर, रमेश चंद्र, वीर पाल, सुंदर लाल, महेंद्र पाल, तोता राम, लाला राम, राम प्रकाश, मोहन लाल, संगीता, राजेंद्र प्रसाद, भानु प्रताप आदि ने अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पांडेय को बताया कि उनके गांव में श्मशान भूमि की एक बीघा भूमि खाली पड़ी है।

उस भूमि पर एक राइस मिल बनाने वालों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। बताया कि श्मशान भूमि के बराबर में ही राइस मिल का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों ने जांच कराकर श्मशान भूमि की भूमि को बचाने की मांग उठाई। राजस्व निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास बना दिया कूड़ा डलावघर
होली चौक जाटवपुरा के सतपाल सिंह ने तहसील दिवस में शिकायत की कि सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास कूड़ा डलावघर बना दिया है। जहां से नियमित कूड़ा उठान नहीं होता है। जिस वजह से दुर्गंध आती है और कूड़ा से रास्ता भी बंद हो जाता है। राहगीर चलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम से कई बार संपर्क किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पांडेय ने नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार