आज का राशिफल | 21 नवंबर, 2021
मेष राशि आज व्यापार में धन ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। ठंडा और बासी भोजन करने से बचें। इससे गले से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न थोपें। धन के लेन-देन में समस्या होने की आशंका है। वृष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। मन में सकारात्मक विचार जन्म …
मेष राशि
आज व्यापार में धन ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। ठंडा और बासी भोजन करने से बचें। इससे गले से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न थोपें। धन के लेन-देन में समस्या होने की आशंका है।
वृष राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। मन में सकारात्मक विचार जन्म लेंगे। विदेशी कम्पनियों से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न होगा।
मिथुन राशि
आज परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिन्ता रहेगी। तनाव की वजह से रक्तचाप की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना भाव अच्छा रखें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर परेशानी हो सकती है। कड़वे वचनों का प्रयोग करने से बचें।
कर्क राशि
आज धार्मिक कार्यों में आप सहयोग करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। आप धन संचय करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। परिवार की मदद मिलने से आपको लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
आज सम्पत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। आपको कारोबारी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं। जॉब में आपकी स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि
आज आपके स्वभाव में विनम्रता रहेगी। कड़ी मेहनत करके आप अपनी इच्छाओं को पूरा करेंगे। माता-पिता की मदद आपको करियर में बेहतरीन फायदा दे सकती है। आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। भाइयों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें।
तुला राशि
आज आपको पित्त के रोग परेशान कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपको निर्माण कार्यों में अत्यधिक खर्च करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची के कारण आप तनाव में आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बड़े अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। पारिवारिक जीवन बहुत खुशहाल रहेगा। कारोबार में बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होंगी।
धनु राशि
आज अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। रुके काम जल्दी से निपट जायेंगे। प्रेम सम्बन्धों में संयम रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में बहुत ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं।
मकर राशि
आज आत्मविश्वास के बलबूते आप अपने काम आसानी से पूरा कर लेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। लोक कल्याण में आप रुचि ले सकते हैं। तकनीक सम्बन्धी कार्यों के लिए दिन अच्छा है। अव्यवहारिक विचारों के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं।
कुंभ राशि
आज आप विरोधियों से सावधान रहें। घर में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपका धन ऊटपटांग कार्यों में खर्च होगा। जिसके कारण आपका मनोबल कम हो सकता है। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय अचानक बदलने पड़ सकते हैं।
मीन राशि
आज लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आपको बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। साझेदारों के साथ विवाद दूर होंगे। घर की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए जा सकते हैं।
