हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में चला एबीवीपी का सदस्यता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान परिषद के नेताओं ने 30 विद्यार्थियों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। संगठन की रश्मि लमगड़िया ने बताया कि पिछले कई दिनों से सदस्यता अभियान चल रहा आगे भी जारी रहेगा। संगठन को मजबूत करने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान परिषद के नेताओं ने 30 विद्यार्थियों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। संगठन की रश्मि लमगड़िया ने बताया कि पिछले कई दिनों से सदस्यता अभियान चल रहा आगे भी जारी रहेगा।

संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नगर मंत्री सूरज रमोला, जिला संयोजक देवेंद्र बिष्ट, रश्मि लमगड़िया, कौशल बिरखानी, भाष्कर सिंह बिष्ट, अभिषेक गोस्वामी, नेहा बिष्ट, करन बिष्ट, योगेंद्र सिंह बिष्ट, काजल बिष्ट, यतिन, नितिन आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार