Bigg Boss 15: मेकर्स ने शेयर किया शो का प्रोमो, 48 घंटों में पता चलेगा टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस में आए दिन लड़ाई-झगड़े शो की टीआरपी बढ़ाया करते हैं। फैंस को हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड का खासा इंतजार रहता है। इस बार का वीकेंड का वार एपिसोड भी कुछ खास होन वाला है। जी हां, इस बार शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बता दें शो में …

मुंबई। बिग बॉस में आए दिन लड़ाई-झगड़े शो की टीआरपी बढ़ाया करते हैं। फैंस को हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड का खासा इंतजार रहता है। इस बार का वीकेंड का वार एपिसोड भी कुछ खास होन वाला है। जी हां, इस बार शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बता दें शो में शमिता शेट्टी की वापसी होने वाली है। इसके साथ ही कुछ और भी बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। जहां एक तरफ नेहा भसीन बिग बॉस के मैसेज को सबके सामने पढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं सलमान भी बड़ा सरप्राइज देते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे जैसे शो का फिनाले पास आता जाएगा शो में कुछ न कुछ अलग होता जाएगा। मेकर्स को अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए कई पैतरों का इस्तमाल करना पड़ रहा है।

बता दें, बिग बॉस के हालिया प्रोमो में प्रतियोगी गार्डन एरिया में इकट्ठा होते हैं और तेजस्वी चिल्लाती हैं क्योंकि वह किसी को आईने की दीवार से आते हुए देखती हैं। उनके सामने एक शीशा टूटा हुआ है। नेहा भसीन स्क्रॉल पढ़ती हैं, ‘इस शो का सबसे बड़ा तूफान बड़ी तेजी से आपकी ओर बढ़ा रहा है।’ सलमान खान भी प्रतियोगियों को सूचित करते हुए दिखाई देते हैं कि अगले 48 घंटों में देश को शो के टॉप 5 प्रतियोगियों के बारे में पता चल जाएगा और बाकी सभी घर से बाहर हो जाएंगे।

आने वाले एपिसोड में कुछ एलिमिनेशन और शो में कुछ नई एंट्री देखने को मिलेगी। लेटेस्ट एपिसोड में बिड बॉस की जेल भी इंट्रोड्यूस कराई गई है, जिसमें नॉन-वीआईपी कंटेस्टेंट्स को जेल जाने से बचने के लिए आपस में बहस करनी पड़ी। आखिर में सिम्बा नागपाल और राजीव अदतिया के बीच बहस होती दिखाई दी। बाद में सिम्बा को जेल में डाल दिया गया।

संबंधित समाचार