बुलंदशहर में कार में लगी आग, एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें आग लग गयी। जिसमें झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह बुलंदशहर से शिकारपुर की …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें आग लग गयी। जिसमें झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह बुलंदशहर से शिकारपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार टायर फटने के बाद असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई।

आग के गोले में तब्दील हो गई। वहीं, आग लगने से कार चालक अंदर ही फंस कर झुलसकर मर गया। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें खुर्जा से इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें: सीतापुर: युवक को दबंगों ने चार मंजिल इमारत से फेंका, जानें पूरा मामला…

खुर्जा देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक्सीडेंट की आवाज सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने कार सवार वरुण, आकाश को वक्त रहते कार से बाहर निकाल लिया। इसके साथ ही दोनों को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

फिरोजाबाद में आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा, आठ घायल

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक परिवार के आठ सदस्य घायल हो गये। जिनमें दो को आगरा रेफर किया गया है। रविवार को बताया बीती रात क्षेत्र के गांव गढी छीपनी के पास एक्सप्रेसवे एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से तेज गति से आ रही ईको कार उससे टकरा गयी।

यह भी पढ़ें: हरदोई: मासूम को ट्रक ने कुचला, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

संबंधित समाचार