रुद्रपुर: अस्पताल की छत से गिरकर युवती की मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। जगतपुरा, रुद्रपुर निवासी एक युवती मुख्य बाजार स्थित एक अस्पताल की छत से गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतका के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा निवासी 19 वर्षीय लिपिका …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जगतपुरा, रुद्रपुर निवासी एक युवती मुख्य बाजार स्थित एक अस्पताल की छत से गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतका के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा निवासी 19 वर्षीय लिपिका विश्वास मुख्य बाजार स्थित एक बुटीक में काम करती थी। शुक्रवार सुबह रोज की भांति ही लिपिका 10 बजे काम के लिए घर से निकली। बताया जा रहा है कि रात आठ बजे वह मुख्य बाजार स्थित एक निजी अस्पताल की छत से नीचे गिर गई। लहुलूहान हालत में लिपिका की लाश को देख अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर लोगों का जमावड़ा भी लग गया।
इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लिपिका के पास से मिले मोबाइल नंबर से कॉल कर उसके स्वजनों को घटना की जानकारी भी दी। इसका पता चलते ही लिपिका के पिता शुभाकंर विश्वास और अन्य स्वजनों के साथ रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। स्वजनों का कहना था कि वह अस्पताल क्यों गई थी। इसकी जांच होनी चाहिए। बताया कि वह रोज सात से आठ बजे तक घर पहुंच जाती थी। लेकिन शुक्रवार देर रात उसकी मौत की सूचना आई।
हत्या या आत्महत्या की जांच करेगी पुलिस
रुद्रपुर। युवती ने छत से कूदकर आत्महत्या की है या फिर किसी ने धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। इन सब बिन्दुओं पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिसके लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी भी खंगालने शुरू कर दिए है। साथ लिपिका के फोन कॉल डिटेल को भी खंलागना शुरू कर दिया है।
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। युवती अस्पताल की छत पर क्यों गई, उसने आत्महत्या की या फिर वह गिरी। इसके अलावा किसी ने उसे धक्का दिया, इन सब बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
