काशीपुर: महिला कांस्टेबल की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। मृतक महिला कांस्टेबल नीलम रत्नाकर के पति मुरादाबाद मानसरोवर कॉलोनी निवासी विश्वदीप सिंह ने …
काशीपुर, अमृत विचार। महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
मृतक महिला कांस्टेबल नीलम रत्नाकर के पति मुरादाबाद मानसरोवर कॉलोनी निवासी विश्वदीप सिंह ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 18 नवंबर की देर शाम उनकी पत्नी नीलम रत्नाकर रुद्रपुर से पैरोकारी कर वापस काशीपुर आ रही थी। इसी बीच आईजीएल के पास स्थित फोरलेन हाईवे पर किसी अज्ञात कार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आईटीआई में तैनात पैरोकार चंद्र किरण ने उसको मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नीलम रत्नाकर को मृत घोषित कर दिया। आईटीआई थाना पुलिस ने महिला कांस्टेबल के पति की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
