आंध्र प्रदेश बाढ़: राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- लोगों की हर संभव तरीके से करें मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ से लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का अनुरोध किया। गांधी ने ट्वीट किया, ”आंध्र प्रदेश में बाढ़ से गंभीर नुकसान हुआ है। अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी …

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ से लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का अनुरोध किया।

गांधी ने ट्वीट किया, ”आंध्र प्रदेश में बाढ़ से गंभीर नुकसान हुआ है। अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता, कृपया हरसंभव तरीके से मदद कीजिए।” आंध्र प्रदेश में बाढ़ से काफी नुकसान पहुंचा है। कड़पा और अनंतपुरमु जिलों में शुक्रवार से बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी और 17 अन्य लापता हैं।

इसे भी पढ़ें…

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, अब तक 25 लोगों की मौत, 17 लापता

संबंधित समाचार