हरदोई: अब ब्लॉक मुख्यालय पर भी होगी कोविड-19 की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा पर रविवार को कोविड जांच लैब का उद्घाटन सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से कोविड लैब का शुभारंभ होने के बाद क्षेत्रीय विधायक प्रभास कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्य मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा …

हरदोई। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा पर रविवार को कोविड जांच लैब का उद्घाटन सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से कोविड लैब का शुभारंभ होने के बाद क्षेत्रीय विधायक प्रभास कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्य मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को करोना की जांच के लिए जिला मुख्यालय पर नहीं जाना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरटी- पीसीआर की जांच की जाएगी। जिससे करोना की रिपोर्ट अब जिले में ही प्राप्त हो जाएगी। वहीं, अब तक यह जांच लखनऊ से होकर आती थी।

पढ़ें: कानपुर में पहले टेस्ट मैच के लिये किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अब हरदोई जिले की जांच यहीं पर सुरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा पर बीएसएल टू लैब का वर्चुअल उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से किए जाने के बाद अब आरटी- पीसीआर की जांच यहीं पर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी करोना की जांचें यहां लगी मशीनों से की जाएगी। बाद में अन्य जांच में भी यहीं पर होने लगेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब आरटी- पीसीआर की जांच के सैंपल लखनऊ भेजने की बजाय सुरसा आएंगे। यहीं से कोरोना रोगियों की जांच हो कर उसका परिणाम प्राप्त हो जाएगा। जिससे रिपोर्ट जल्दी मिलेंगे। उद्घाटन अवसर पर सीएससी प्रभारी डॉ हेमंत राजपूत भाजपा नेता धनंजय मिश्रा सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- डीएम अरुण कुमार

संबंधित समाचार