हल्द्वानी: निर्धन परिवार की बेटी के विवाह के लिए सौंपी आर्थिक मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने निर्धन परिवार की बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। मदद पाकर परिवार ने समिति का आभार जताया। समिति के सचिव हेमा मेलकानी ने बताया कि सूचना मिली थी कि परिवार बेटी की शादी के लिए आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने निर्धन परिवार की बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। मदद पाकर परिवार ने समिति का आभार जताया। समिति के सचिव हेमा मेलकानी ने बताया कि सूचना मिली थी कि परिवार बेटी की शादी के लिए आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

ऐसे में समिति के लोगों ने मिलकर परिजन आशा और बुद्धि बल्लभ महतोलिया को ₹4500 की आर्थिक मदद दी। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, रमेश चंद्र, कमला जोशी, रीता पाण्डे, हेमा चिलवाल, दीपा जोशी, लीला कोठारी, उर्मिला परिहार,मधु बिष्ट, पुष्पा उप्रेती,कन्चन शर्मा आदि सभी ने सहयोग किया।

संबंधित समाचार