सीतापुर: क्रॉस कंट्री रेस में बनारस के आकाश, लखनऊ की डिपंल ने मारी बाजी
सीतापुर। मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में रविवार को सीतापुर क्रॉस कंट्री रेस 2021 का आयोजन किया गया। इस क्रॉस कंट्री रेस में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से भी धावकों ने दिलचस्पी के साथ हिस्सा लिया। बड़ी इनामी राशि के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन सीतापुर एथलेटिक्स ग्रुप ने किया। इस कार्यक्रम में …
सीतापुर। मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में रविवार को सीतापुर क्रॉस कंट्री रेस 2021 का आयोजन किया गया। इस क्रॉस कंट्री रेस में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से भी धावकों ने दिलचस्पी के साथ हिस्सा लिया। बड़ी इनामी राशि के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन सीतापुर एथलेटिक्स ग्रुप ने किया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनूप गुप्ता पहुंचे और उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह क्रासकंट्री रेस प्रतियोगिता महिला व पुरुष दो वर्गों में आयोजित की गई। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता पांच किलो मीटर व महिला वर्ग की प्रतियोगिता तीन किलो मीटर रखी गई थी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 11 हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 51 सौ रुपए नकद पुरुस्कार देने की घोषणा की गई थी।
पढ़ें: अब इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज छात्रों के साथ नहीं कर पाएंगे मनमानी, जानें कैसे…
सुबह आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बनारस के आकाश पटेल प्रथम स्थान पर रहे। इस वर्ग में लखनऊ के युनुस शाह द्वितीय व गोरखपुर के धावक अभिषेक पासवान तृतीय स्थान पर रहे। यह प्रतियोगिता मेजर ध्यान चंद स्टेडियम से शुरू होकर बहुगुणा चौराहा होते हुए द्वितीय वाहिनी पीएसी गेट से उसी रास्ते वापस आकर पुन: मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में समाप्त हुई। महिला वर्ग में लखनऊ की डिपंल सिंह ने बाजी मारी। वह प्रथम स्थान पर रहीं। इसी वर्ग में प्रयागराज की नीतू कुमारी द्वितीय व लखनऊ की रीना शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को घोषित नकद पुरस्कार दिया गया।
यह पहला मौका था, जब सीतापुर में इतनी बड़ी इनामी धनराशि के साथ दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। शहर के लोगों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ट्रैफिक पुलिस ने भी रेस कराने में मदद की। वहीं, आरएमपी डिग्री कालेज के खेल प्रवक्ता सुनील सिंह ने बताया कि शहर के खिलाड़ियों ने ही मिल कर कार्यक्रम आयोजित किया है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक प्रजापति, आयोजक मंडल के पंकज जायसवाल, मुकेश पाल, राजेश गुप्ता, सूरज, प्रदीप, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद जाकिर, सद्दाम खान, फतेश चंद, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
