मोहब्बत या हवस? शादीशुदा और था 4 बच्चों का पिता, पालघर में की अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या, यूपी से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में अपने लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एमबीवीवी पुलिस की केंद्रीय अपराध इकाई के सहायक निरीक्षक दत्ता सारक ने बताया कि गावरईपाड़ा में इस …

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में अपने लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एमबीवीवी पुलिस की केंद्रीय अपराध इकाई के सहायक निरीक्षक दत्ता सारक ने बताया कि गावरईपाड़ा में इस साल 20 अक्टूबर को 32 वर्षीय वर्षा मोहा गोयल का शव मिला था और जांच में यह खुलासा हुआ कि उसकी हत्या आठ अक्टूबर के बाद हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी विशाल ठाकुर (34) को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से बस्ती से उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया। विशाल ठाकुर शादीशुदा है और उत्तर प्रदेश में उसके चार बच्चे हैं। वह फिल्म क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और संभवत: महिला के चरित्र पर संदेह की वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।

संबंधित समाचार