बरेली: बी फार्मा में 23 को होंगे प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुखेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बी फार्मा की रिक्त सीटों पर 23 नवंबर को प्रवेश होंगे। इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी विभाग के हेड के मुताबिक 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग ट्रेनिग एंड प्लेसमेंट विभाग में सुबह 9 बजे से होगी। बी फार्मा प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुखेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बी फार्मा की रिक्त सीटों पर 23 नवंबर को प्रवेश होंगे। इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी विभाग के हेड के मुताबिक 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग ट्रेनिग एंड प्लेसमेंट विभाग में सुबह 9 बजे से होगी।

बी फार्मा प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए यूपीसीईटी काउंसलिंग 2021 में ओपन रैंक के 2342 तक, ओपन (जी) 4010 तक, एससी जिसमें एससी (जी) शामिल 8981 तक के अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होंगे। इसके अलावा बी फार्मा द्वितीय वर्ष तृतीय सेमेस्टर में रैंक 501 तक के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।

संबंधित समाचार