क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को गाड़ी ने मारी टक्कर, 20 से अधिक लोग घायल
वौकेशा, अमेरिका। मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे 20 से अधिक लोग घायल हो गए। शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि ”संदिग्ध वाहन” बरामद हो गया है और मामले की जांच जारी है। कुछ घायलों को पुलिस …
वौकेशा, अमेरिका। मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे 20 से अधिक लोग घायल हो गए। शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि ”संदिग्ध वाहन” बरामद हो गया है और मामले की जांच जारी है। कुछ घायलों को पुलिस ने और कुछ को उनके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है। घटना की वीडियो में एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है।
इसे भी पढ़ें…
पाकिस्तान सरकार ने तीसरे देश में राजनीतिक पद के लिए टीटीपी की मांग को किया ‘अस्वीकार’
