अभिनंदन को ‘वीर चक्र’ और प्रकाश जाधव को ‘कीर्ति चक्र’ से किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को बालाकोट स्ट्राइक के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस वीरता पुरस्कार से अभिनंदन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को …

नई दिल्ली। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को बालाकोट स्ट्राइक के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस वीरता पुरस्कार से अभिनंदन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को दिया जाता है।

वहीं सेना नायक सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। ग्रुप कैप्टन वर्धमान ने आतंकवादियों के ठिकानों पर सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के जवाबी हमले के दौरान 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के एफ 16 विमान को मार गिराया था। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सेना के सिपाही प्रकाश जाधव को मरणोपरत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और माता को पुरस्कार सौंपा।

नायक सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया। पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।

राष्ट्रपति ने अलंकरण समारोह में कई अन्य शूरवीरों को भी वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और राष्ट्रपति कोविंद ने आज ये पुरस्कार विधिवत रूप से प्रदान किए।

यह भी पढ़े-

जम्मू-कश्मीर: जेकेसीसीएस कार्यालय पर एनआईए ने मारा छापा

संबंधित समाचार