हल्द्वानी: भुवन सिंह पर्यटन उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोनीत
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पर्यटन उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर भुवन सिंह दरम्वाल को मनोनीत किया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपकर बधाई दी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायी भुवन सिंह दरम्वाल को देवभूमि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पर्यटन उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर भुवन सिंह दरम्वाल को मनोनीत किया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपकर बधाई दी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायी भुवन सिंह दरम्वाल को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल पर्यटन उद्योग का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, जिलाध्यक्ष राकेश बेलवाल, जगमोहन सिंह चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, आफताब हुसैन, तेज सिंह चड्ढा, घनश्याम वर्मा, देवेंद्र मेर, अजय कृष्ण गोयल, रवि गुप्ता, मुकेश बेलवाल, रमेश जोशी, विनोद दानी आदि मौजूद रहे।
