खुशखबरी: 31 दिसंबर तक बिजली बिलों में 100 फीसदी बकाया शुल्क माफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की ओर से बकाया शुल्क जमा करने की कवायद शुरू हो गई है। विभाग ने ओटीएस योजना लागू की है। इस योजना के तहत विद्युत के सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिल में लगे पैनाल्टी शुल्क में 100 फीसदी की छूट दी जा रही है। अधीक्षण अभियंता तरूण कुमार ने बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की ओर से बकाया शुल्क जमा करने की कवायद शुरू हो गई है। विभाग ने ओटीएस योजना लागू की है। इस योजना के तहत विद्युत के सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिल में लगे पैनाल्टी शुल्क में 100 फीसदी की छूट दी जा रही है।
अधीक्षण अभियंता तरूण कुमार ने बताया कि लोगों की ओर से समय पर शुल्क नहीं जमा किया जा रहा है।

ऐसे में उपभोक्ताओं पर पैनाल्टी शुल्क बढ़ते जा रहा है। इससे पहले विभाग की ओर से केवल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ही पैनाल्टी शुल्क माफ की जाती थी। लेकिन इस बार एकमुश्त समाधान योजना ( ओटीएस ) के तहत ऊर्जा निगम के सभी उपभोक्ताओं को बकाया शुल्क में 100 फीसदी की छूट दी जा रही है।

उन्होंने लोगों से समय से बिजली बिल का भुगतान कर इस योजना का लाभ लेने को कहा है। यह योजना 31 दिसंबर तक ही लागू होगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि जो उपभोक्ता समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करेगा, उसका कनैक्शन काट दिया जाएगा।

संबंधित समाचार