हल्द्वानी: आग से झुलसी महिला के बाद देवर ने भी तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आग से झुलसी महिला की दो दिन पूर्व हुई मौत के बाद महिला के देवर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे महिला के पति व एक अन्य देवर का सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज जारी है। काशीपुर की दिव्यांश कॉलोनी चैती मोड़ निवासी राजेंद्र के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आग से झुलसी महिला की दो दिन पूर्व हुई मौत के बाद महिला के देवर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे महिला के पति व एक अन्य देवर का सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज जारी है।

काशीपुर की दिव्यांश कॉलोनी चैती मोड़ निवासी राजेंद्र के घर में बीती 17 नवंबर को यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि शाम तकरीबन छह बजे घर में खाना बनाया जा रहा था। उस वक्त घर में राजेंद्र, राजेंद्र की पत्नी शीतल, भाई धर्मेंद्र व हरगोविंद मौजूद थे। आग में चारों गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया।

जहां दो दिन पूर्व शीतल ने इलाज के दौरान तोड़ दिया। जबकि रविवार को इलाज के दौरान हरगोविंद की भी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हरगोविंद का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती शीतल के पति राजेंद्र व धर्मेंद्र का इलाज अभी जारी है।

संबंधित समाचार