बरेली: केक काटकर मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर केक काट कर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और नेता जी की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर पार्टी से जुड़े कुछ पुराने समाजवादी पुरोधाओं का सम्मान भी किया गया। …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर केक काट कर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और नेता जी की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर पार्टी से जुड़े कुछ पुराने समाजवादी पुरोधाओं का सम्मान भी किया गया। सपा नेता डा. पवन सक्सेना, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश सिंह यादव गुड्डू ने पार्टी के बुजुर्ग नेताओं में शामिल पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रो. जाहिद खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, लल्लू सिंह यादव आदि को पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया।

सभी का फूल माला और शाल पहनाकर व अभिनंदन पत्र देकर स्वागत सत्कार किया गया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कलीमुद्दीन, डा. अनीस बेग, मनोहर पटेल, शालिनी सिंह, जफर बेग, सतेंद्र यादव, इंजी. अनीस अहमद, डॉ राजेश शर्मा, आशीष जौहरी, भुवनेश यादव आदि मौजूद रहे। इस मौके पर समाजवादी पुरोधा वरिष्ठ समाजवादी नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के साथ बिताए यादगार क्षणों को याद किया।

पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कार्यालय पर काटा केक
पवन बिहार कॉलोनी में पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति महेंद्र सिंह आदि के साथ मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटा। उन्होंने कहा कि सपा ऐसी पार्टी है जो किसान, नौजवान, सरकारी कर्मचारी आदि सबका ध्यान रखती है। हम समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर बिथरीचैनपुर विधानसभा में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। 2022 में निश्चित ही सपा सरकार आएगी और अखिलेश यादव फिर सीएम बनेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान संजीव सिंह, सुभाष, रामदास, रमेश पटेल, नेपाल सिंह, कमलेंद्र सिंह, राजपाल, शिक्षा मित्र संघ पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. के पी सिंह भी मौजूद रहे।

जिला उपाध्यक्ष बोले, नेताजी के कार्य आज भी किए जाते हैं याद
सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के कैंप कार्यालय पर भी नेता जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री रहते हुए नेताजी मुलायम सिंह यादव ने देश के जवानों के लिए जो कार्य किए वह आज भी याद किए जाते हैं। पूर्व जिला महासचिव ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट ने कहा कि नेताजी के आदर्शों पर चलकर स्वच्छ राजनीति की जा सकती है। योगेश यादव, सुनीता यादव, शिव प्रताप यादव, दिनेश यादव, गुरु प्रसाद काले, पूर्व जिला सचिव/प्रवक्ता हैदर अली, ओमपाल यादव, राशिद खान, जितेन्द्र यादव, सुमित आदि मौजूद रहे।

प्रसपा ने मुलायम सिंह के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना की
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं ने सुरेश शर्मा नगर स्थित कार्यालय पर केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी हमेशा खेत खलियान, छात्र, नौजवान, मुसलमान, दलितों आदि के सम्मान को बचाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रमेश बघेल, चंद्रसेन सागर, किशन लाल यादव, डॉ रविंद्र यादव, अशोक यादव, डॉ देवेंद्र सिंह यादव, विशाल यादव, महिपाल यादव, अजय यादव, राशिद मेवाती, रूद्र प्रताप मिश्रा, रविंद्र सिंह, शेर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार