बरेली: राहुल गांधी व सलमान खुर्शीद के विरुद्ध वाद दर्ज, पुलिस आख्या तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कर लिया गया। कोर्ट ने वाद दर्ज करने के साथ कोतवाली पुलिस से आख्या तलब की है। सुनवाई की अगली तिथि 3 दिसम्बर नियत की है। …

विधि संवाददाता, बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कर लिया गया। कोर्ट ने वाद दर्ज करने के साथ कोतवाली पुलिस से आख्या तलब की है। सुनवाई की अगली तिथि 3 दिसम्बर नियत की है।

विवादों में घिरी पुस्तक के प्रकरण में सीजेएम कोर्ट में हिंदू शक्ति दल के जिलाध्यक्ष रजत कुमार की ओर से राहुल गांधी व किताब के लेखक सलमान खुर्शीद के विरुद्ध बीती 17 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अर्जी दी गयी थी। जिसकी पोषणीयता पर बीते शनिवार को वादी के अधिवक्ता वीरेन्द्र पाल गुप्ता एडवोकेट ने अदालत में पक्ष रखा था। उन्होंने कोर्ट में कहा था कि हिंदुत्व की तुलना खूंखार आतंकी संगठनों से करने से वादी की भावनायें आहत हुई हैं।

वादी न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले थाना कोतवाली के बिहारीपुर कसगरान का निवासी है और विपक्षीगण पर विधिक कार्यवाही करवाने के लिए न्यायालय की शरण में आया है। अदालत ने वाद पत्र की पोषणीयता के तथ्य पर अधिवक्ता को सुनने उपरांत यह आदेश दिया।

संबंधित समाचार