हल्द्वानी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलेगा अरबपति किसान हंसा की हत्या का राज
हल्द्वानी, अमृत विचार। अरबपति किसान हंसा दत्त जोशी की हत्या की अनसुलझी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का रीविजन करने जा रही है। हंसा की हत्या के मामले में दो लोगों को नामजद किया गया था। बीती 29 सितंबर की रात चीनपुर निवासी हंसा दत्त जोशी की लाश उन्हीं के बाथरूम में मिली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अरबपति किसान हंसा दत्त जोशी की हत्या की अनसुलझी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का रीविजन करने जा रही है। हंसा की हत्या के मामले में दो लोगों को नामजद किया गया था।
बीती 29 सितंबर की रात चीनपुर निवासी हंसा दत्त जोशी की लाश उन्हीं के बाथरूम में मिली थी। हंसा के शरीर पर कई जख्म थे और सिर पर एक गहरा घाव मिला था।
इस मामले में हंसा की बेटी सौम्या ने अक्षत तिवारी व एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी वही लोग हैं, जिन्होंने सबसे पहले हंसा की लाश देखी और अस्पताल पहुंचाया था। केस को सुलझाने के लिए शव का दो बार पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन दोनों ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की गुत्थी नहीं सुलझी।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पुलिस नए सिरे से समझने की कोशिश रही है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि मौत की वजह साफ करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को नए सिरे से समझा जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
