हरदोई जिले में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुई शिक्षकों की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विकासखंड मल्लावा संसाधन केंद्र पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने को लेकर आंदोलन शुरू करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर बैठक में पुरानी पेशन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष गजेंद्र …

हरदोई। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विकासखंड मल्लावा संसाधन केंद्र पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने को लेकर आंदोलन शुरू करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर बैठक में पुरानी पेशन पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेशन पाने के लिए शिक्षक सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी पेंशन पर रोक लगा दी है जबकि जनप्रतिनिधियों को आजीवन पेंशन मिलती है । उन्होंने कहा कि सरकार को इस दोहरी नीति को खत्म करना पड़ेगा। शिक्षक शिक्षिका ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय खर्च कर देश की भावी पीढ़ी को संभालते हैं लेकिन सेवानिवृत्त के बाद उनकी आय का साधन सरकार बंद कर देती है।

पढ़ें-दिल्ली में हवाओं की अनुकूल गति से वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार, एक्यूआई 311 रहा

बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि अन्य देशों में शिक्षकों को सबसे अधिक सम्मान दिया जाता है लेकिन इस देश में शिक्षकों के कल्याण के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठाती है। शिक्षकों को अपने सम्मान की लड़ाई पूरी एकजुटता से लड़नी होगी। बुजुर्ग होने की स्थिति में शिक्षकों को पेंशन का ही सहारा था। उसको भी सरकार ने बंद कर दिया है।शिक्षक शिक्षिकाओं ने पेंशन न मिलने पर जल्द ही बड़े आंदोलन की बात कही। बैठक में इस बात पर भी विचार विमर्श किया गया कि अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम कठोर से कठोर कदम उठाने को विवश हो जाएंगे।

बैठक में शिक्षकों ने 30 नवम्बर को होने वाले विशाल धरने मे प्रतिभाग हेतु सहमति जताई । शिक्षकों ने कहा कि कहा यह हमारी लडाई है इसे हम सब मिलकर लड़ेंगे।

संबंधित समाचार