हल्द्वानी: एचपी कर्मचारियों के हक में हरदा ने कही यह बात, 82 दिन से धरना है जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एचपी मजदूर संघ का धरना प्रदर्शन श्रम भवन परिसर में 82वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि वह तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक शासन और प्रशासन उनके प्रकरण का समाधान नहीं करता। इस दौरान अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरोला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रयाग भट्ट भी एचपी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एचपी मजदूर संघ का धरना प्रदर्शन श्रम भवन परिसर में 82वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि वह तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक शासन और प्रशासन उनके प्रकरण का समाधान नहीं करता। इस दौरान अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरोला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रयाग भट्ट भी एचपी मजदूर संघ को समर्थन देने पहुंचे।

प्रयाग भट्ट ने कर्मचारियों को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एचपी प्रबंघन से वार्ता की है और उन्हें स्पष्ट रूप से कहा है कि कर्मचारियों के हितों में कार्य करें वरना वह स्वयं इनके साथ धरने पर बैठेंगे। एचपी मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र करने को बाध्य होंगे।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष विनीत कपिल, गंगा सिंह, धीरेंद्र मेहरा, प्रीति पंत, रूबि सक्सेना , निर्मल पंत, अमित सिंह, पान सिंह, दीप भट्ट आदि रहे।

संबंधित समाचार