बरेली: ओएमआर सीट से परीक्षा में छात्रों को हुई दिक्कत
बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत 9 वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो गई। इस बार शासन की ओर से अहम बदलाव कर पहली बार ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रीडर) शीट के माध्यम से परीक्षा कराई जा रही है। पहली बार ओएमआर सीट से परीक्षा देने में छात्रों को दिक्कतों का सामना भी …
बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत 9 वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो गई। इस बार शासन की ओर से अहम बदलाव कर पहली बार ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रीडर) शीट के माध्यम से परीक्षा कराई जा रही है। पहली बार ओएमआर सीट से परीक्षा देने में छात्रों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज में शुरू हुई परीक्षा का डीआईओएस डा़ मुकेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचे डीआईओएस ने छात्रों से बात कर प्रश्नपत्र के बारे में पूछा। इस दौरान छात्रों ने ओएमआर सीट को समझने में कठिनाई भी बताई । ओएमआर सीट पर छात्रों को परीक्षा की तीथि, विषय , नाम , अनुक्रमांक, पंजीकरण संख्या के साथ ही वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर के लिए निर्धारित गोले को काला करना है।
छात्रों की समस्या को देख उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित कर छात्रों को ओएमआर भरने के तरीके बताने के लिए कहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा में 20 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के तैयार किए गए हैं। इसके अलावा विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर पुस्तिका पर देना है।
