बरेली: महाविद्यालयों में 33 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकताओं ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में 33 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में महानगर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुलपति प्रो. केपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सुधार परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने की मांग भी रखी, जिसे …

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकताओं ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में 33 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में महानगर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुलपति प्रो. केपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सुधार परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने की मांग भी रखी, जिसे कुलपति ने तुरंत बढ़ा दिया।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि विश्वविद्यालय में साफ-सफाई एवं कूड़ेदान की उचित व्यवस्था करायी जाए। परिसर में सभी स्थानों पर उचित रोशनी का प्रबंध किया जाए और विश्वविद्यालय में आने वाले सभी लोगों के आईकार्ड चेक किए जाएं।

इस मौके पर प्रान्त सह मंत्री गौरव यादव, विभाग संगठन मंत्री अमित भारद्वाज, महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर, हर्ष अग्रवाल, शिवम सक्सेना, आशीष वाल्मीकि, श्रेयांश वाजपेई, नवदीप यादव, प्रज्ज्वल भड़ाना, विवेक गुर्जर, विशाल श्रीवास्तव, गुनगुन शर्मा , रोशनी, आदित्य सक्सेना, यश देशमुख, शिमान, निखिल, सक्षम व अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार