हल्द्वानी: निजी स्कूलों की तर्ज पर हो सरकारी विद्यालयों का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को संचालित करने की मांग को लेकर बनभूलपुरा संघर्ष समिति ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति के उवेश रजा ने कहा कि सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर चलाया जाए ताकि गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा भी धनाढ्य परिवारों के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को संचालित करने की मांग को लेकर बनभूलपुरा संघर्ष समिति ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

समिति के उवेश रजा ने कहा कि सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर चलाया जाए ताकि गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा भी धनाढ्य परिवारों के बच्चों की तरह हो सके।

गरीब तबके के बच्चों को यह एहसास न हो कि उनकी शिक्षा पैसों के अभाव में अच्छा स्कूल में नहीं हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में वसीम सिद्दीकी, आरिश अली, सुलेमान खान, मनीष शामिल रहे।

संबंधित समाचार