लखनऊ: सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन में दिखाई ताकत, सौंपा चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चार सूत्रीय मांगों पर समाधान न होने से नाराज ग्रामीण सफाईकर्मियों ने मंगलवार को राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में पहुंचे सफाईकर्मियों से शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। प्रदर्शन कारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए तत्काल मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से वार्ता की मांग …

लखनऊ। चार सूत्रीय मांगों पर समाधान न होने से नाराज ग्रामीण सफाईकर्मियों ने मंगलवार को राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में पहुंचे सफाईकर्मियों से शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। प्रदर्शन कारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए तत्काल मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से वार्ता की मांग रखी।

प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि हमें मजबूर होकर राजधानी में प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब हमने जान की बाजी लगाकर जनसेवा की तब हमें योद्धा कहा गया आज हमारी मांगों की इस तरह की अनदेखी से हमारा समाज आहत है। हम अपनी मांगों की प्रतिपूर्ति के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर न करे। कर्मियों ने इकोगार्डन चौराहा जाम कर दिया। प्रदर्शन के बाद कर्मियों ने चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एसपी तिवारी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता यूपी सिंह और पूनम वर्मा ने सम्बोधित किया।

जौनपुर: हर्ष फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

महाराजगंज थाने की पुलिस ने वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पिस्तौल जब्त कर लिया गया था। इसके साथ ही लाइसेंसी अब्दुल रहीम, उसके पुत्र व दुल्हन के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार की रात से इंटरनेट मीडिया में वैवाहिक समारोह में दो किशोर के बारी-बारी से पिस्तौल से हर्ष फायरिग करने का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- जौनपुर: हर्ष फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

संबंधित समाचार