रामपुर : लालपुर के अस्थाई पुल का निर्माण कार्य शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अमृत विचार की मुहिम रंग ले आई है। लालपुर पुल पर अस्थाई पुल का निर्माण कार्य शुरु कराने के लिए कोसी नदी में बांध बनाने का कार्य शुरु हो गया है। अस्थाई पुल निर्माण होने से टांडा क्षेत्र के लोगों को रामपुर आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। कोसी नदी पर बना लालपुर …

रामपुर, अमृत विचार। अमृत विचार की मुहिम रंग ले आई है। लालपुर पुल पर अस्थाई पुल का निर्माण कार्य शुरु कराने के लिए कोसी नदी में बांध बनाने का कार्य शुरु हो गया है। अस्थाई पुल निर्माण होने से टांडा क्षेत्र के लोगों को रामपुर आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।

कोसी नदी पर बना लालपुर का अस्थाई पुल 20 अक्टूबर को आई बाढ़ में बह गया था। जिसके कारण टांडा क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को रामपुर तक आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस क्षेत्र के लोगों को करीब 50 किमी. का फेर काटकर रामपुर तक पहुंचना पड़ रहा था। सिंचाई विभाग ने कोसी नदी पर अस्थाई पुल बनवाने के लिए कार्य शुरु करा दिया है।

कोसी नदी पर लालपुर का अस्थाई पुल बह जाने के बाद अमृत विचार ने लोगों की इस परेशानी को निरंतर प्रकाशित किया। इस सम्बंध में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से भी प्रेस वार्ता के दौरान लोगों की परेशानी को बताया। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कोसी नदी पर लालपुर के अस्थाई पुल का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। बुधवार से कोसी नदी पर बांध बनाए जाने का कार्य शुरु हो गया है।

अस्थाई पुल बन जाने से टांडा और सैदनगर क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा की रामपुर से टांडा से सैदनगर को जानने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कोसी नदी पर अस्थाई पुल का कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है।

संबंधित समाचार